नौतनवा: नौतनवा में स्थापित भाजपा चुनाव कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने किया उद्घाटन
नौतनवा में स्थापित भाजपा चुनाव कार्यालय का जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने उद्घाटन करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी के निर्वहन का अवसर मिलता है, वहीं अन्य राजनीतिक पार्टियां कार्यकर्ताओं को सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करने तक ही सीमित रखते हैं। जबकि कार्यकर्ता और पार्टी दोनों ही एक-दूसरे के पूरक होते हैं।