ग्वालियर गिर्द: प्यार, ब्लैकमेल और मौत: पीएचडी छात्रा मामले का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार
ग्वालियर में पीएचडी छात्रा की आत्महत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में फरार चल रहे मुख्य आरोपी योगेश रावत को पुलिस ने रविवार रात 11 बजे अशोकनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।