हसपुरा: शहीद राकेश का पार्थिव शरीर धमनी पहुंचते ही 'अमर रहे राकेश' के नारे से गुंजा वातावरण, चनहट घाट पर दी गई सलामी
हसपुरा थानाक्षेत्र के धमनी गांव जैसे ही शहीद सीआरपीएफ के जवान राकेश कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा राकेश कुमार अमर रहे के नारा से गुंयमान हो गया। गुरूवार को पुनपुन नदी के चनहट घाट पर सीआरपीएफ के जवानों ने अंतिम सलामी के साथ दाहसंस्कार किया गया। पूर्व विधायक डा रणविजय कुमार , विधायक अमरेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों लोग नम आखों से अंतिम विदाई दी।