लोहरदगा: लोहरदगा मैना बगीचा में करमा पूजा, मांदर की थाप पर सांसद सुखदेव भगत, डीसी, एसपी व डीएसपी जमकर थिरके
लोहरदगा शहर के मैना बगीचा में रात प्रकृति पर्व करमा की भव्यता और पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नवयुवक सरना समिति की ओर से आयोजित करमा महोत्सव में देर रात तक मांदर की थाप गूंजती रही और पूरा अखरा करमा गीतों से गुलजार रहा। मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे तक पूजा-अनुष्ठान और करमा महोत्सव का आयोजन चलता रहा।