सिकंदराराऊ: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सिकंदरा राऊ स्थिति एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी एक युवक छोटे पुत्र साबिर की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।