Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र
Rajkot
No video available

केशोरायपाटन: Dotasara Ji ka dhyan kaha hai ?

Keshoraipatan, Bundi | Oct 20, 2021

MORE NEWS

🚨 झालावाड़ में ACB का बड़ा धमाका! क्षेत्रीय वन अधिकारी व चालक 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वन विभाग में मचा हड़कंप 🔥 #ACB #Action

🚨 झालावाड़ में ACB का बड़ा धमाका! क्षेत्रीय वन अधिकारी व चालक 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वन विभाग में मचा हड़कंप 🔥 #ACB #Action

Keshoraipatan, Bundi | Jul 4, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का लोकार्पण, बूंदी में 1084 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

पचपदरा रिफाइनरी और विकास कार्यों के उद्घाटन का बूंदी में हुआ सीधा प्रसारण

राज्य सरकार ने सुरक्षित किया युवाओं का भविष्य: श्री हीरालाल नागर

बूंदी, 4 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बालोतरा के पचपदरा से देश की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित की। इसके साथ ही, जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन और चूरू-सादुलपुर व चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजना तथा करवड़ से डांगियावास फोर-लेन सड़क का भी लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बूंदी भी बना, नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के 1084 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र और वेलकम किट सौंपे और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि राजकीय सेवा में चयन युवाओं के नए जीवन की शुरुआत है। यह क्षण उनके परिवार और समाज के लिए अत्यंत सुखद है। उन्होंने नव-चयनित युवाओं का आह्वान किया कि वे ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करें और अपने कार्यक्षेत्र में 'राष्ट्र सर्वोपरि' की भावना को अपनाएं।

राज्‍यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में अब तक सवा लाख भर्तियों के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा चुका है। आज शनिवार को पूरे प्रदेश में 50 हजार से अधिक युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। साथ ही, राजकीय सेवाओं की भर्तियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया हैं।

रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर
पचपदरा रिफाइनरी का महत्व बताते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसके शुभारंभ से राजस्थान की तस्वीर बदल जाएगी। राज्य के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर सृजित होंगे। यह रिफाइनरी विकसित राजस्थान की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब गांव और प्रदेश विकसित होंगे, तभी भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नवनेरा परियोजना से बूंदी सहित प्रदेश के 17 जिलों के किसानों और आमजन को पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसके अलावा, यमुना जल समझौता 3 जिलों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसानों को बिजली आपूर्ति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में सिंचाई के लिए बिजली मुहैया करवाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक पूरे प्रदेश के किसानों को दिन में सुचारू और गुणवत्तायुक्त बिजली उपलब्ध करवाई जाए, जिसके लिए समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला कलक्‍टर हरफूल सिंह यादव, जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, जिलाध्‍यक्ष रामेश्‍वर मीणा, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, नुपुर मालव, योगेन्‍द्र श्रृंगी, पूर्व नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व प्रधान नैनवां पदम नागर, तालेडा के पूर्व प्रधान राजेश रायपुरिया, निर्मल मालव, पूर्व जिलाध्‍यक्ष कुंज बिहारी बील्‍या, कालूलाल जांगिड, शौकीनचंद राठौर, सुरेश अग्रवाल, अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर एचडी सिंह, अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर (सीलिंग) रमेश देव, उपखंड अधिकारी बूंदी लक्ष्‍मीकांत मीणा, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्‍य नागरिक और बड़ी संख्या में नवनियुक्त कार्मिक व उनके परिजन मौजूद रहे। जिन्होंने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। मंच संचालन लोकेश वशिष्‍ठ ने किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का लोकार्पण, बूंदी में 1084 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र पचपदरा रिफाइनरी और विकास कार्यों के उद्घाटन का बूंदी में हुआ सीधा प्रसारण राज्य सरकार ने सुरक्षित किया युवाओं का भविष्य: श्री हीरालाल नागर बूंदी, 4 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बालोतरा के पचपदरा से देश की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित की। इसके साथ ही, जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन और चूरू-सादुलपुर व चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजना तथा करवड़ से डांगियावास फोर-लेन सड़क का भी लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बूंदी भी बना, नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के 1084 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र और वेलकम किट सौंपे और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि राजकीय सेवा में चयन युवाओं के नए जीवन की शुरुआत है। यह क्षण उनके परिवार और समाज के लिए अत्यंत सुखद है। उन्होंने नव-चयनित युवाओं का आह्वान किया कि वे ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करें और अपने कार्यक्षेत्र में 'राष्ट्र सर्वोपरि' की भावना को अपनाएं। राज्‍यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में अब तक सवा लाख भर्तियों के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा चुका है। आज शनिवार को पूरे प्रदेश में 50 हजार से अधिक युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। साथ ही, राजकीय सेवाओं की भर्तियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया हैं। रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर पचपदरा रिफाइनरी का महत्व बताते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसके शुभारंभ से राजस्थान की तस्वीर बदल जाएगी। राज्य के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ नए उद्योग स्थापित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर सृजित होंगे। यह रिफाइनरी विकसित राजस्थान की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब गांव और प्रदेश विकसित होंगे, तभी भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नवनेरा परियोजना से बूंदी सहित प्रदेश के 17 जिलों के किसानों और आमजन को पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इसके अलावा, यमुना जल समझौता 3 जिलों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसानों को बिजली आपूर्ति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में सिंचाई के लिए बिजली मुहैया करवाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक पूरे प्रदेश के किसानों को दिन में सुचारू और गुणवत्तायुक्त बिजली उपलब्ध करवाई जाए, जिसके लिए समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला कलक्‍टर हरफूल सिंह यादव, जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, जिलाध्‍यक्ष रामेश्‍वर मीणा, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, नुपुर मालव, योगेन्‍द्र श्रृंगी, पूर्व नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व प्रधान नैनवां पदम नागर, तालेडा के पूर्व प्रधान राजेश रायपुरिया, निर्मल मालव, पूर्व जिलाध्‍यक्ष कुंज बिहारी बील्‍या, कालूलाल जांगिड, शौकीनचंद राठौर, सुरेश अग्रवाल, अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर एचडी सिंह, अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर (सीलिंग) रमेश देव, उपखंड अधिकारी बूंदी लक्ष्‍मीकांत मीणा, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्‍य नागरिक और बड़ी संख्या में नवनियुक्त कार्मिक व उनके परिजन मौजूद रहे। जिन्होंने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। मंच संचालन लोकेश वशिष्‍ठ ने किया।

Keshoraipatan, Bundi | Jul 4, 2026

केशोरायपाटन: Dotasara Ji ka dhyan kaha hai ? - Keshoraipatan News