बंडा: बहरोल पुलिस ने ग्राम पिडरुआ में एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा
Banda, Sagar | May 29, 2026 बहरोल पुलिस ने ग्राम पिडरुआ में एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस पिडरुआ तिराहा पर पहुंची तो एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक की बोरी लिए खड़ा था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 21 पाव लाल मसाला देशी शराब मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया वहीं संबंधित व्यक्ति को जमानत पर छोड़ा गया।