सासनी: गांव गोपालपुर में मकान में लाइट फिटिंग के दौरान बिजली का करंट लगने से एक महिला बेहोश हुई, परिजन उसे अस्पताल ले गए
Sasni, Hathras | Jun 22, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर में एक मकान में बिजली फिटिंग के दौरान एक महिला रेशमा पत्नी रिजवान को बिजली का करंट लग गया। बिजली का करंट लगने से महिला बेहोश हो गई। परिजन आनन-फानन में अचेत अवस्था में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया।