कोटकासिम: कोटकासिम में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
Kotkasim, Alwar | Apr 19, 2026 श्री रामलीला मैदान कोटकासिम से रविवार शाम 4:00 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। समाज अध्यक्ष डॉ अरुण मुदगिल द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा बाजे के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई शिव स्टेडियम पहुंची और यहां पर समापन किया गया। समापन पर भोजन प्रसाद वितरण भी किया गया।