खुसरूपुर: खुसरूपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास और जनसुविधाओं के लिए लिए गए अहम निर्णय
खुसरूपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास व जन सुविधाओं के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष मिंटू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक का संचालन नगर के कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार रजक ने किया है। तिरंगा लाइट लगाने,ड्रेनेज सिस्टम,नली गली का निर्माण, जल जीवन हरियाली को सफल बनाने,कुआं को संरक्षित करने आदि का निर्णय लिया गया है।