पुलिस अधीक्षक ने नदी थाना का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, रिकॉर्ड अद्यतन रखने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।