मांझी: एसएसपी ने देर रात दाउदपुर एवं कोपा थाने का किया औचक निरीक्षण, दिखी सख्ती
Manjhi, Saran | May 29, 2026 सारण के पहले बरिय पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की देर रात करीब 10:30 बजे दाउदपुर एवं कोपा थाना का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के द्वारा उन्होंने थाना परिसर ,अभिलेख ,हाजत, शस्त्रागार तथा लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति अनुशासन और कार्य प्रणाली की भी जांच की एवं आवश्यक निर्देश दिया।