बकरा ईद को लेकर खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर क्षेत्र की ईदगाहों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, टेंट, कालीन और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही लोगों से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की।