ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने 770 ग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बटऊआपुर गाँव निवासी शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।जिसे कोतवाली लाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की गई है।