हरिद्वार: हरिद्वार के DM और SSP के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर में होली समारोह बनी चर्चा, जमकर नाचे DM और SSP सहित अन्य अधिकारी
हरिद्वार स्थित पुलिस लाइन परिसर में आज DM और SSP के नेतृत्व में विशेष होली समारोह आयोजित किया गया। जिसमें DM और SSP द्वारा जमकर नृत्य किया जाना चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न अधिकारी मौके पर सजे पकवानों का लुत्फ लेते हुए और नृत्य करते हुए देखे गए। SSP और DM ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाओं सहित शांति बरकरार रखने की अपील की।