हरिद्वार: हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में भावना पांडे का बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इंकार, सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी भावना पांडे ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर राजनैतिक चर्चाएं शुरू हो चुकी है। पॉलिटिकल पंडितों द्वारा इसे लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार की मजबूत स्थिति का कारण और जातीय समीकरण पर कब्जे का दाँव बताया जा रहा है। भावना पांडे द्वारा चुनाव लड़ने से इनकार का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।