हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में SSP परमेंद्र डोभाल ने किया होलिका दहन, पुलिसकर्मियों को दी होली की शुभकामनाएं
रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में SSP परमेंद्र डोभाल ने शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया। परिवार के साथ पहुंचे SSP परमेंद्र डोभाल ने पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। SSP परमेंद्र डोभाल के साथ उनकी पत्नी IPS सरिता डोभाल भी मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली।