हरिद्वार: महिला ने पड़ोस में रह रहे ई रिक्शा चालक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का लगाया आरोप, सिडकुल पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सिडकुल क्षेत्र में एक महिला ने अपने पड़ोस में रह रहे ई रिक्शा चालक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई, जिसे वायरल करने की एवज में आरोपी ₹ 3 लाख की डिमांड कर रहा है। आरोपी महिला के घर का सामान लाया करता था।