बिजनौर: गांव बुरहानुद्दीनपुर में मदरसा संचालक के पुत्र द्वारा की गई छात्रा से छेड़छाड़ के बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Aug 8, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव बुरहानुद्दीनपुर में स्थित एक मदरसा संचालक के पुत्र उस्मान द्वारा मदरसे की ही नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार किया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपी उस्मान की तलाश कर रही थी। जिसके बाद आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उस्मान को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।