ज्ञानपुर: भदोही जिले में मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आशा संगठन करेगा धरना
जनपद भदोही में आशा कार्यकर्ती अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। शुक्रवार को डीएम कार्यालय में आशा कार्यकर्ता संगठन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वे 14 अक्टूबर, 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देंगे। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें मिलने वाला मानदेय काफी कम है और उनकी मांग है कि उनके मानदेय में वृद्धि की जाए।