ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट पर रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया, ज्ञापन सौंपा
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले रोजगार सेवक शुक्रवार को लगभग 12 बजे सरपतहा स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रभारी अधिकारी को सौंपा। रोजगार सेवकों की मांग है की उन्हे राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय । लंबे समय से उनकी मांग चल आ रही है जिसे सरकार से अति शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है।