राजगढ़: आर.एस. मेमोरियल स्कूल राजगढ़ का 35वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, SDM व CBEO ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया
Rajgarh, Churu | Oct 2, 2026 चूरू जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था आर एस मेमोरियल स्कूल राजगढ के प्रांगण में 35वां वार्षिक उत्सव 2 अक्टूबर के पावन पर्व पर समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। शिक्षाविद सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोपालराम सोलड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डॉ मनोज खेमादा उपखंड अधिकारी राजगढ़, डॉ.सुमन जाखड़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजगढ़ ने शिरकत की।