डीग: नौवें दिन भी आशा सहयोगिनियों का धरना जारी, विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की
Deeg, Bharatpur | Jun 23, 2026 जिले की आशा सहयोगिनियों द्वारा विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शहर के मेला मैदान में मंगलवार को लगातार नौवें दिन भी धरना जारी रहा। आशा सहयोगिनी एकता मंच राजस्थान, जिला-डीग के बैनर तले आयोजित धरने में जिलेभर की आशा सहयोगिनियों ने राज्य सरकार से उनकी वर्षों पुरानी मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।