रायसेन: रायसेन के कान्हा धाम क्षेत्र में बाघ के मूवमेंट से दहशत, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Raisen, Raisen | May 31, 2026 रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित कान्हा धाम क्षेत्र में शनिवार रात 11.45 बजे बाघ की मूवमेंट देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार कान्हा धाम वीआईपी कॉलोनी के पास बाघ को घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय फैल गया। प्रत्यक्षदर्शी मोहित शुक्ला ने बताया कि बाघ अचानक नजर आया, जिसे देखकर लोग घबरा गए और शोर मचाया। शोर-शरा