देहरादून: गैरसैण को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने सरकार को घेरा
गैरसैण को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैरसैंण में स्थाई राजधानी बनाने के भाजपा कभी भी गंभीर नहीं रही है। भाजपा ने अपने 2017 के घोषणा पत्र में 100 दिन में राजधानी बनाने की बात कही थी। लेकिन भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल भी बीतने को है। लेकिन अभी तक सरकार ने कोई फैसला लिया नहीं है।