डीग: डीग में 600 विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन की शपथ ली, ब्रह्माकुमारी संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उपसेवा केंद्र की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में संचालित "10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान" के तहत शनिवार को किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।