कोरबा: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Korba, Korba | May 5, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। इस दौरान युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा करीब ढाई घंटे तक चलता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।यह पूरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी की है।