बागपत: हरियाखेड़ा गांव के जंगल में चोरों ने आधा दर्जन नलकूपों से सामान की चोरी की
Baghpat, Bagpat | Jun 21, 2026 बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के किसान सतपाल, वीरेंद्र, जगशरण, बलेशर, अशोक और सुखबीर के मुताबिक शनिवार की देर रात चोरों ने उनके नलकूपों से कटआउट, विद्युत तार, स्टार्टर सहित अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। रविवार सुबह करीब सात बजे जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो घटना का पता चला। पीड़ित किसानों ने बालैनी थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।