घाटमपुर: भदवारा गांव के पास ट्रक से बचने के चलते कार अनियंत्रित होकर खंती में पलटी,4 लोग हुए घायल,एक को किया रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा गांव के पास ट्रक से बचने के चलते कार सवार अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। हादसे में कार सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का उपचार कर एक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।