हरसूद: नया हरसूद के सेक्टर क्रमांक 7 से वन विभाग के चौकीदार ने किया काले नाग का रेस्क्यू
Harsud, Khandwa | Oct 22, 2026 गुरुवार शाम को वन विभाग छनेरा के चौकीदार ने नया हरसूद के सेक्टर क्रमांक 7 से काले नाग का रेस्क्यू किया। गुरुवार को मुकेश नायक के घर सांप दिखने की सूचना रितेश यादव द्वारा वन विभाग छनेरा के चौकीदार भाईराम ढाकसे को दी। गई सूचना मिलते ही भाईराम मौके पर पहुंचे तथा गुरुवार शाम 4:45 बजे के लगभग पानी की टंकी के पास से काले नाग का रेस्क्यू किया।