कन्नौज: अलीनगर गांव के ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, बिजली कर्मियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
मतौली फीडर के अलीनगर गांव के ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की अगुवाई में कन्नौज के मकरंद नगर स्थित अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने लाइनमैन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत की। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मियों ने बिल जमा कराने के नाम पर कैंप लगाया जिसमें रुपए जमा किए गए लेकिन कोई भी रसीद नहीं दी गई। पता करने पर बिल बकाया ही पाया गया।