कन्नौज: कचहरी रोड पर डूडा विभाग के शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, हुआ सम्मान।
कन्नौज में महिलाओं के सम्मान में शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंगलवार को कन्नौज कचहरी रोड पर डूडा विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया शामिल हुए । महिलाओं के बीच जिलाध्यक्ष ने संबोधन करके उनका उत्साह बढ़ाया है।