मुरैना नगर: किशनगढ़ी के पास बस चालक का हमला, ई-रिक्शा चालक बेटे सहित पिता को पीटा, हालत बिगड़ने पर ज़िला अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के चिनौनी थाना क्षेत्र में किशनगढ़ी के पास मंगलवार देर शाम बस चालक और उसके साथियों ने ई-रिक्शा चालक वीरबल जाटव और उसके पिता लक्ष्मण जाटव पर हमला कर दिया। विरोध करने पर मारपीट के साथ धारदार हथियार से वार किया गया। दोनों घायल हुए। परिजन पहले कैलारस अस्पताल ले गए,उसके बाद आज कैलारस से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है।