पन्ना के छात्रों के लिए बड़ी खबर! विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयासों से अब क्षेत्र में उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। विधानसभा में ध्यानाकर्षण के बाद सरकार ने आश्वासन दिया है कि आगामी जुलाई सत्र से अजयगढ़ में पीजी कक्षाएं शुरू होंगी। साथ ही, रिक्त पदों को भरने और पन्ना में नया विधि महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।