बैरसिया: पीसीसी में कांग्रेस की अहम बैठक, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
Berasia, Bhopal | Apr 15, 2026 भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी रणनीति तैयार करना है|