भिंड नगर: जिला अस्पताल के सामने चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, गुमठियां और हाथ ठेले हटाए गए
जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे एसडीएम के नेतृत्व में नगर पालिका अमले ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान अस्पताल गेट और आसपास सड़क किनारे रखी गुमठियों एवं हाथ ठेलों को हटाया गया।प्रशासन का कहना है कि अस्पताल के बाहर बढ़ते अतिक्रमण से मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए यह