सहारनपुर: निगम बोर्ड ने किया 835 करोड़ 93 लाख 99 हजार का पुनरीक्षित बजट पारित कार्यकारणी में पहले ही हो चुका उक्त बजट पारित
महापौर डॉ.अजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5:00 बजे नगर निगम बोर्ड की चली बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का 835 करोड़ 93 लाख 99 हजार का पुनरीक्षित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारणी द्वारा उक्त बजट पहले ही पारित किया जा चुका है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने पार्षदों की शिकायतों पर कार्रवाई को अनुपालन आख्या में लेने के निर्देश दिए।