सुल्तानपुर: विधायक विनोद सिंह ने टेढुई-गोलाघाट व कटका-मायंग मार्ग का किया भूमिपूजन, काफी समय से थी जीर्णोद्धार की मांग
सोमवार को विधायक ने टेढुई तिराहे पहुंचकर बहुप्रतीक्षित गोलाघाट से टेढुई तक बनने वाली फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। राज्य योजनान्तर्गत बनने वाली इस सड़क की लंबाई करीब 2.7 किलोमीटर है, जिसमें करीब 6739.82 लाख रुपयों का खर्च आएगा। वे कटका पहुंचे जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से बनने वाले कटका मायंग मार्ग का विधि विधान से भूमि पूजन किया।