सुल्तानपुर: पेपर लीक और महंगाई सहित कई मुद्दों पर समाजवादी पार्टी छात्रसभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस से हुई तीखी नोंक-झोंक
आरओ पेपर लीक होने समेत महंगाई को मुद्दा बनाकर समाजवादी पार्टी छात्रसभा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों और सपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी शिवम मिश्रा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा है।