सुल्तानपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सहेली संस्था ने शहर के रामराजी शिशु मंदिर में आयोजित किया महिला सम्मान कार्यक्रम
सुलतानपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सहेली संस्था की ओर से शहर के रामराजी शिशु मंदिर में महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिकला निगम ने की।मुख्य अथिति के रूप में रामराजी की प्रधानाचार्या कुसुम सिंह रहीं।कार्यक्रम में महिलाओं को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।