सुल्तानपुर: सुलतानपुर:प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल के माध्यम से 9916.82 लाख की लागत से बनकर तैयार 149.640 हुई सड़कों का किया लोकार्पण
सुलतानपुर की पांचों विधानसभाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी 9916.82 लाख की लागत से 149.640 किलोमीटर सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।कुड़वार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भंडरा परशुरामपुर में आयोजित जनपद स्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र सिंह ने रिमोट दबाकर सड़कों का लोकार्पण किया।