सुल्तानपुर: पब्लिक एड्रेस सिस्टम खोलेगा अपराध का राज, स्कूल व पंचायत भवन में चोरी रोकने की नई पहल पर प्रधान कुड़वार ने दी प्रतिक्रिया
पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय में रात में कर्मचारियों की गैर मौजूदगी को देखते हुए होने वाली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष पहल शुरू की गई है। सोलर लाइट से संचालित घूमने वाला सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। स्थानीय प्रधान रिंकू सिंह की पहल पर ग्राम पंचायत निधि की तरफ से पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय को सुरक्षित करने के लिए इसे स्थापित किया गया है।