रॉबर्ट्सगंज: करमा क्षेत्र के पिकप में भरी डीएपी खाद पकड़ी गई, कृषि विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा
करमा थाना क्षेत्र में संदिग्ध खाद से लदा एक पिकअप वाहन पुलिस ने पकड़ लिया। नकली खाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन की जांच की और मामले की जानकारी तुरंत कृषि विभाग को दी,कृषि विभाग ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे खाद का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया,अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट 3 से 4 दिन में आएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की ।