बहराइच: सूफीपुरा मोहल्ले में दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला,पिता पुत्र समेत तीन घायल,पुत्र लखनऊ रेफर
कोतवाली देहात इलाके के सूफीपूरा मोहल्ले में दबंगों ने रंजिश में पिता पुत्र समेत तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में गुदडी मोहल्ला निवासी कुनाल सूफीपुरा निवासी हिमांशु गुप्ता घायल हो गए। जानकारी होने पर पिता रमेश मौके पर पहुंचे। तभी दबंगों ने उन पर भी हमला करके घायल कर दिया। देहात कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।