राजातालाब: वाराणसी में कछवा रोड पर विजया हॉस्पिटल के पास कांवड़ियों की बाइक आपस में टकराई, 4 कांवड़िये हुए घायल
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में कछवा रोड पर विजया हॉस्पिटल के पास दो बाइक सवार कांवड़िए आपस में टकरा गए। हादसा रविवार को दोपहर 12:00 बजे हुआ पहली बाइक पर मयंक चौरसिया और वंश केसरवानी सवार थे। दोनों प्रयागराज के रहने वाले हैं। मयंक चौक लोकनाथ मालवीय नगर के और वंश मुट्ठीगंज के निवासी हैं। वे स्कूटी से यात्रा कर रहे थे।