गिरियक: मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये बकरा गांव में की गयी शांति समिति की बैठक
गिरियक प्रखंड क्षेत्र के बकरा गांव में मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता गिरियक अंचल के सीओ सन्नी कुमार ने की जबकि इसका संचालन पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने किया. इस दौरान कहा गया कि बगैर लाइसेंस लिये मुहर्रम का जुलूस नहीं निकाला जायेगा.