फतुहा: कोठिया गांव में घर से बुलाकर छात्र को सीने में मारी गोली, देर रात हुई मौत
Fatwah, Patna | May 8, 2026 गुरुवार की देर रात्रि कोठिया गांव में बदमाशों ने एक छात्रा को सीने में गोली मार कर हत्या कर दिया है। मृतक की पहचान कोठिया गांव निवासी राजू कुमार के पुत्र हर्ष कुमार के रूप में हुआ है। बताया जाता है कि रात में हर्ष कुमार खाना खाकर अपने घर पर था। तभी बदमाशों ने फोन कर बुलाया हर्ष को बुलाया और खेत में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।