बहराइच: नई बस्ती बक्शीपुरा से सम्मन के बावजूद भी मुकदमे में गैर हाजिर रहने वाले एक अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने सोमवार को सम्मन के बावजूद भी गैर हाजिर रहने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त नई बस्ती बक्शीपुरा का रहने वाला है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुकदमा 2015 का है जिसमें उसे हाजिर रहने के आदेश दिए गए थे।