शाहजहांपुर: साइवज्र अभियान में बड़ा एक्शन, 6 लाख की साइबर ठगी करने वाले समेत 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
शाहजहाँपुर। साइबर ठगी करने वाले सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एसपी सिटी ने शुक्रवार रात 9 बजे पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि साइवज्र अभियान के तहत चलाए गए विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अल्हागंज थाना क्षेत्र का वह आरोपी भी शामिल है, जिस पर 6 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है