बालोद: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती, बीएमओ सहित कई अधिकारियों को नोटिस, वेतन रोकने के दिए गए निर्देश
Balod, Balod | May 1, 2026 बालोद जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पंचायत के सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कार्यों की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर डौण्डीलोहारा और गुण्डरदेही के खंड चिकित्सा अधिकारियों सहित कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।